फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़: दुर्गा पंडाल की सजावट के दौरान विवाद, एसआई पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 11:34 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के कटरा बाजार में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल सजा रहे कमेटी के सदस्यों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव ने पंडाल तैयार कर रहे लोगों को धमकाया और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार में दुर्गा प्रतिमा स्थापना की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव के मौके पर पहुंचने और कमेटी के सदस्यों के साथ विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारी ने सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकाया।

पढ़ें: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और उस समय मौके पर क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसडीओपी ने कहा- मामले की होगी जांच
मामले को लेकर टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल ने कहा कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान क्या हुआ और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। फिलहाल, मामले में जांच और पुलिस विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें