फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर: पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़े गए लूट और डकैती के इनामी बदमाश

Wed, 11 Nov 2026 06:55 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पुलिस ने गैंगरेप, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विजयपुर थाना क्षेत्र में आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश एक ठिकाने पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बावजूद पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और रणनीति के तहत घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यास्मीन खान के साथ आरक्षक आलोक रावत, हाकिम धाकड़, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार मीणा और सुरेंद्र मीणा की अहम भूमिका रही। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और साहस के चलते लंबे समय से फरार चल रहे इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वे लंबे समय से फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विजयपुर थाना क्षेत्र में आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार कहां से आए और उनके आपराधिक नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें