फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर विवाद, बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप; घटना का वीडियो आया सामने

Thu, 08 Oct 2026 04:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार स्थित एनएच-43 टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार वाहन सवार एक व्यक्ति ने टोल कर्मियों को बंदूक दिखाकर धमकाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वाहन चालक हाथ में हथियार लिए नजर आ रहा है। टोल कर्मियों ने मामले की शिकायत सोहागपुर थाने में की है।

टोल कर्मी राजकुमार यादव के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे बुढार की ओर से एक थार वाहन शहडोल की तरफ आ रहा था। वाहन धुरवार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो फास्टैग में पर्याप्त रिचार्ज नहीं था। इस पर टोल कर्मियों ने वाहन चालक से पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कहा। आरोप है कि चालक इस बात को लेकर नाराज हो गया और टोल कर्मियों से विवाद करने लगा।

पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

राजकुमार यादव का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने थार में रखा पिस्टल या कट्टा जैसा दिखाई देने वाला हथियार निकाल लिया और टोल कर्मियों को धमकाने लगा। हथियार देखकर मौके पर मौजूद अन्य टोल कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में थार वाहन चालक का नाम ऋषि सिंह बताया है। टोल प्रबंधन की ओर से भी घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोहागपुर पुलिस के अनुसार, टोल कर्मियों की शिकायत प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान किए जाने की बात पुलिस ने कही है। वाहन से निकाला गया हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें