फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का हमला: सिवनी में मवेशी चराने गए बुजुर्ग किसान पर किया हमला, मौके पर ले ली जान

Mon, 05 Oct 2026 05:48 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना ग्राम सेवनकनहार की है। किसान मवेशी चराने के लिए जंगल की सीमा से लगे क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक था कि किसान को संभलने का मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक किसान के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल के पास खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- रायसेन: फीस विवाद ने पकड़ा तूल, स्कूल गेट पर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन; डीईओ ने पहुंचकर कराई परीक्षा

ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
क्षेत्र में बाघ के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि वे खेतों में जाने और मवेशी चराने से भी डरने लगे हैं। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें