फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: भूसे के ढेर में छिपाकर रखा था विस्फोटकों का जखीरा, सागर में पुलिस की छापेमारी में 30-35 पेटियां जब्त

Sat, 07 Nov 2026 02:53 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध विस्फोटकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुंवा में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। आरोपी ने विस्फोटकों की करीब 30 से 35 पेटियां भूसे के ढेर में छिपाकर रखी थीं, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। खदानों और ब्लास्टिंग में होता है इस्तेमाल
प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री में भारी मात्रा में इमल्शन एक्सप्लोसिव मिलने की बात सामने आई है। इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल आमतौर पर खदानों और पहाड़ों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का अवैध भंडारण कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे अवैध खनन या विस्फोटकों की आपूर्ति से जुड़ा नेटवर्क हो सकता है। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को बुलाया। टीम विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से संभालने और जब्त करने की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोटकों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी। अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोटकों की अवैध खरीद-बिक्री और आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और विस्फोटकों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें