फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: डबल इंजन सरकार में छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं? टीआरएस कॉलेज में एनएसयूआई ने डिप्टी सीएम को घेरा

Tue, 03 Nov 2026 06:40 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

टीआरएस महाविद्यालय में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से छात्रसंघ चुनाव, कॉलेज की व्यवस्थाओं और लोकतंत्र से जुड़े सवाल पूछे। NSUI ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को करीब पांच घंटे तक परिसर में नजरबंद रखने का आरोप लगाया। NSUI का आरोप है कि छात्रों से संवाद के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में चुनिंदा विद्यार्थियों को ही ऑडिटोरियम में प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य छात्रों को सवाल पूछने का अवसर नहीं मिला। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि दूर-दराज से आए विद्यार्थियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा और उन्हें परिसर से बाहर जाने से रोका गया।

डिप्टी सीएम से किए सवाल
NSUI नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से पूछा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के बावजूद ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम की जरूरत क्यों पड़ी। छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव नहीं होने, छात्रों से लिए जा रहे शुल्क, कॉलेज में अधूरे पेयजल प्लांट और आईडी कार्ड की समस्या को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी सवाल किए गए।

पढे़ं: सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद आईपीएस सुजानिया का इस्तीफा, सीएम की पुलिस मुख्यालय में बैठक NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि यदि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से संवाद करना था, तो उन्हें अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अवसर मिलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज को राजनीतिक गतिविधियों का मंच बनाने के बजाय छात्रहित और शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उपाध्याय ने कहा कि NSUI छात्रसंघ चुनाव, कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं और छात्रों के अधिकारों के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने महाविद्यालय में छात्रों पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव नहीं बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अखंड सिंह बघेल, सिद्धार्थ द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अमन द्विवेदी, टीआरएस कॉलेज अध्यक्ष शक्ति पाठक, श्रीजल द्विवेदी, अनुराग सिंह, अजय सिंह, श्रीजल चतुर्वेदी, नमो त्रिपाठी सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें