फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: कान्हा में सीएम मोहन यादव ने की जंगल सफारी, बाघ का किया दीदार; वन्यजीव संरक्षण की सराहना की

Mon, 12 Oct 2026 03:16 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की। इस दौरान उन्होंने बाघ का दीदार किया और कान्हा की समृद्ध जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। सफारी के बाद मुख्यमंत्री ने कान्हा टाइगर रिजर्व से भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कान्हा देश ही नहीं, बल्कि एशिया के प्रमुख और समृद्ध वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां लायन, लेपर्ड, लकड़बग्घा और हाथी सहित विभिन्न वन्यजीव प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कान्हा में बारहसिंगा के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयास भी सराहनीय हैं। एक समय बारहसिंगा के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा था, लेकिन संरक्षण के प्रयासों से इसकी आबादी को बचाने में सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए कान्हा गौरव का विषय है। सभी लोगों को यहां आकर प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चीता प्रोजेक्ट भी सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।

पढे़ं:  बुधनी में क्यों भड़के शिवराज सिंह चौहान? आदिवासियों के घर टूटने पर अपनी ही सरकार से नाराज, जानें मामला

जंगली भैंसों के पुनर्वास को बताया महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगली भैंसों के पुनर्वास की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किया गया है। इसके तहत आठ जंगली भैंसों को कान्हा के सूपखार क्षेत्र में पुनर्वासित किया गया है, जिनमें दो नर और छह मादा भैंसें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बाघ, तेंदुआ, घड़ियाल, मगरमच्छ और गिद्ध सहित विभिन्न वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। इन प्रयासों से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

पदोन्नत अधिकारी को वर्दी पर फ्लैप लगाकर दी बधाई
कान्हा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीओपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी को भी बधाई दी। उन्होंने अधिकारी की वर्दी पर फ्लैप लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें