फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 15 दिन में 4.12 करोड़ का गांजा जब्त, 18 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 08:11 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ खरगोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत पुलिस ने जिलेभर में एनडीपीएस एक्ट के 17 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान गांजे की अवैध खेती पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2750 किलोग्राम वजनी गांजे के 4194 पौधे जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में यह अभियान 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती की सूचना पर दबिश दी। संदिग्ध खेतों और आसपास के इलाकों की तलाशी के लिए ड्रोन की मदद ली गई। कई स्थानों पर पुलिस टीमों को नदी, पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से गुजरकर गांजे के खेतों तक पहुंचना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अवैध खेती में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध खेती के साथ ही पुलिस ने गांजे की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसा। अलग-अलग कार्रवाइयों में आरोपियों के कब्जे से 20.600 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 15 हजार 125 रुपये आंकी गई है। संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पढ़ें:  10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए फरार आरोपियों की भी धरपकड़
अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों की टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, नशे की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें