फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया

Sat, 14 Nov 2026 08:17 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा में बस स्टैंड के सामने स्थित बीएसएनएल बिल्डिंग में देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बिल्डिंग के अंदर बने रूम में एक दम्पती और उनके दो बच्चे भी फंसे हुए थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी धुएं के बीच अपनी जान पर खेलकर चारों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया । वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इधर बचाव कार्य में जुटे प्रत्यक्षदर्शी विकास सिंह ने बताया कि यह घटना BSNL बिल्डिंग की है। सबसे पहले एक फल विक्रेता ने ऊपर आग लगी देखी और आसपास के लोगों को सूचना दी। पास ही ट्रेफिक पॉइंट पर मौजूद एक ट्रेफिककर्मी ने भी धुआं देखकर तुरंत दमकल विभाग को कॉल कर दिया। जब लोग ऊपर पहुंचे तो वहां आग भड़क चुकी थी। घटना के तुरंत बाद टीआई प्रवीण आर्य सबसे पहले मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पता चला कि पीछे लगे एक सर्किट बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके वायर जले हुए मिले, उससे ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: कटनी: 16 करोड़ की चोरी का झारखंड कनेक्शन, आईजी बोले- छह से सात शातिर बदमाश शामिल; तीन राज्यों में फैली टीम

घटना की जानकारी देते हुए खंडवा कोतवाली थाना टीआई प्रवीण आर्य ने बताया कि वे थाने में गणना कर रहे थे, तभी धुआं उठने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर महिला, उसके पति और दो बच्चे रहते हैं। गेट के पास किसी वस्तु में भयानक आग लगी थी और भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था। धुआं बाहर निकलने और हवा आने का कोई साधन नहीं होने के कारण रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग की खिड़कियां तोड़ीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से पानी का पाइप ऊपर तक ले जाया गया। आग बुझाने के बाद पुलिस टीम ने दरवाजा खोलकर अंदर फंसे पति-पत्नी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में राहत की बात यह है कि रेस्क्यू किए गए चारों लोग पूरी तरह से सुरक्षित और सामान्य हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें