फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकरा कर खेत में उतरी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर मासूमों को निकाला

Tue, 13 Oct 2026 03:59 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के चुनागोसाई गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस शारदा पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है जो रोजाना की तरह सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में करीब पच्चीस से अधिक बच्चे सवार थे।

ये भी पढ़ें- हरदा में फिर टला बड़ा हादसा: स्कूल वैन और डंपर की भिड़ंत, बाल-बाल बचा मासूम, बीते 4 महीने में पांचवां हादसा

जानकारी के अनुसार सुबह बस बच्चों को लेने के बाद स्कूल की ओर जा रही थी। चुनागोसाई गांव के पास मोड़ पर अचानक बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस सड़क से उतरकर सीधे पेड़ से जा टकराई और खेत में घुस गई। टक्कर लगते ही बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अंदर बैठे बच्चे सीटों से गिर गए और घबरा गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि बच्चे बस के अंदर फंसे हुए हैं तो उन्होंने बिना समय गंवाए बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद एक-एक कर सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना में पांच से छह बच्चों को हल्की चोट आई है। सभी घायल बच्चों को तत्काल चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल और स्कूल पहुंच गए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों को लाने ले जाने के लिए पुरानी बसों का उपयोग किया जा रहा है। कई बार बसों की खराब स्थिति को लेकर शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर सूचना मिलने पर चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और बस के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही बस चालक से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।   स्कूल बस पेड़ से टकराकर खेत में उतरी।    स्कूल बस पेड़ से टकराई, शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला   बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें