फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यालय से निकाले गए विरोध मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को महंगाई का तोहफा दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूजन सामग्री भेजी। पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से पूजन सामग्री प्राप्त कर ली। प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें