लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर परिसर में धनतेरस के अवसर पर महा-दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महा-दीपोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल रहा।