फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिव्यांशी सिंह बनीं एक दिन की कोतवाल, पीड़ितों से की बातचीत

तेलीबाग, वृंदावन के एक निजी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा दिव्यांशी सिंह बुधवार को पीजीआई थाने की कोतवाल बनी। थाने पहुंचने पर इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया तो पुलिस कर्मियों ने उसे सेल्यूट किया। दिव्यांशी थाने में बने कोतवाल के कार्यालय में कोतवाल की कुर्सी पर बैठते हुए फरियादियों की फरियाद सुनी, वृंदावन से आई आरती राना ने पति के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत रखी तो दिव्यांशी ने पीड़ित की पूरी बात सुनते हुए कोतवाल को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद दिव्यांशी सिंह के द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। महिला डेस्क पर पहुंचकर अभिलेखों को देखते हुए महिलाओं की आने वाली ज्यादातर समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें सही ढंग से निपटने की बात कही। इस मौके पर दिव्यांशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज एक दिन का कोतवाल बनने पर उसे खुशी हो रही है और उसकी अपनी यही ख्वाहिश है कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है जिससे लोगों की सेवा कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें