ग्रीन कॉरिडोर के तहत डालीगंज मनकामेश्वर मंदिर से लिम सेंटर तक बने पुल के बीच से लालपुल तक तैयार पुल का शुभारंभ दीपावली से पहले होना था। हालांकि, किन्हीं कारणों से अब तक उद्घाटन नहीं हो सका है। ऐसे में पुल से आवागमन शुरू होने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि इसका शुभारंभ दीपावली के बाद होगा।