फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दूसरे दिन भी आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर कार्रवाई, घरेलू सामान जब्त कर डाले में भेजा

लखनऊ के सआदतगंज स्थित ब्राह्मणी टोला में ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार को भी बुलडोजर से मकान को तोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं, कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर में रखा घरेलू सामान भी एलडीए और पुलिस की टीम ने कब्जे में लिया। अलमारी, मोटरसाइकिल, पंखा समेत अन्य सामान को डाले में लादकर वहां से भेजा जा रहा है। मौके पर पुलिस और एलडीए की टीम मौजूद है। मकान तोड़ने के साथ ही घरेलू सामान हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें