शाहनजफ रोड स्थित रॉयल कैफे में कायस्थ सम्राट स्वर्गीय विनोद बिहारी वर्मा की स्मृति में ‘श्रद्धांजलि पत्रिका’ का विमोचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने स्व. विनोद बिहारी वर्मा के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान शुरू करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही ‘बाबूजी सनातन सहायता कोष’ बनाने की घोषणा भी होगी। इस कोष के माध्यम से गरीब कन्याओं के विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और आपदा पीड़ितों की सहायता करने की योजना है।