लखनऊ डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में सांसद तनुज पुनिया ने बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने बाबा साहेब के अस्थि कलश, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश में संविधान के मूल्यों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।