फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: साइंस मॉडल से नेशनल स्तर तक नाम रोशन कर रहे बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र

बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के छात्र विज्ञान के नए-नए मॉडल तैयार कर कॉलेज, क्षेत्र और शिक्षकों का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्र अमरदीप का रोबोट मॉडल नेशनल स्तर के लिए चयनित हुआ है, जबकि उनकी बहन समीक्षा वर्मा का सेफ्टी डॉग डिवाइस मॉडल राज्य स्तर के लिए चुना गया। विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा 11 के अभय सिंह ने कचरे से बिजली बनाने का मॉडल तैयार कर राज्य स्तर पर जगह बनाई और सिलेंडर कैरी मशीन के मॉडल के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी जीता। कक्षा 10 के हर्षित सिंह ने स्मार्ट डस्टबिन मॉडल बनाया और एमएमएस स्कॉलरशिप हासिल की। कक्षा आठ के इशांत ने दिव्यांगों के लिए एआई आधारित इलेक्ट्रिक डिवाइस तैयार किया। शुभ तिवारी ने हर्षित के साथ राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं, आर्यन सिंह ने वाहनों में आग लगने का पता लगाकर उसे बुझाने वाली डिवाइस बनाई है और इसका पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं। खेलों में भी अर्पित गुप्ता ने खो-खो, कुश्ती और कबड्डी में राज्य स्तर तक कॉलेज का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें