फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रक्षाबंधन पर बसों में भारी भीड़, बस न मिलने से परेशान दिखीं महिलाएं

Akash Dwivedi Updated Thu, 27 Aug 2026 03:38 PM IST

रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त किए जाने के बाद फैजाबाद रोड स्थित अवध बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जाने पहुंचीं महिलाओं को बसों की कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने से महिलाएं घंटों इंतजार करती रहीं। जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंची, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। बसों में जगह पाने के लिए महिलाओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार के मौके पर अपने घर और मंजिल की ओर जाने वाली बहनें अव्यवस्था और लंबी प्रतीक्षा के कारण परेशान नजर आईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें