उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उम्मीदवारों के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ सभी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। भाजपा ने सोमवार को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।