लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से इमेज एंड क्रिएशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पारंपरिक भोजपुरी लोक गायन कार्यशाला की मनमोहक प्रस्तुति आयोजित हुई, जहां कलाकारों ने लोक संस्कृति की मधुर विरासत को जीवंत स्वरों में पिरोकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सराहना बटोरी।