फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नेत्र शिविर में 240 लोगों की जांच, 17 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित

जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं इक्विटी हेल्थ केयर के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। इसमें 240 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 17 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनु वैश्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बड़ा मानवीय कार्य है। ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर मनोज सिंह ठाकुर, प्रमोद मिश्रा, विजय शंकर बाजपेई, वीरेंद्र मिश्रा, रवि मोहन श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, वीर बहादुर उपाध्याय, मीता गुप्ता, राहुल वैश्य, दिलीप मिश्रा, विपिन सिंह, हरिओम अवस्थी, राजकुमार सिंह, अमित निगम सहित इक्विटी हेल्थ केयर के डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें