लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का शुभारंभ 24 सितंबर को किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दोनों आवासीय योजनाओं के शुभारंभ के साथ पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। एलडीए की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।