फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर विशेष प्राविजनल कानून बनाए केंद्र सरकार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर लोक आंदोलन की कार्याध्यक्ष कल्पना इनामदार ने केंद्र सरकार से विशेष प्राविजनल वोटिंग कानून बनाने की मांग की है। सात दिवसीय सत्याग्रह समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र नागरिकों के मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी व्यवस्था जरूरी है। इनामदार ने मांग की है कि अगले 15 दिनों में पहल हो और जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह समाप्त हो गया है, लेकिन लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। इनामदार राजनीतिक दलों के नेताओं, जिनमें अखिलेश यादव और मायावती शामिल हैं, से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन मांगेंगी। राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें