फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मोहनलालगंज में लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार, धरने पर बैठे

विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। लेखपालों के आंदोलन के चलते तहसील समाधान दिवस का काम प्रभावित रहा। अपनी शिकायतों के निस्तारण की उम्मीद में तहसील पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश की इकाई लेखपाल संघ लखनऊ के आह्वान पर मोहनलालगंज तहसील के लेखपालों ने सभी सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरीष और महामंत्री विकास दीक्षित की अगुवाई में लेखपाल तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष अमरीष ने बताया कि लेखपाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से तहसील से जुड़े कई काम प्रभावित हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें