फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

लखनऊ। फैजुल्लागंज के भरत नगर निवासी मगन बिहारी तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री की ओर से मृतक की पत्नी माया कुमारी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। विधायक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मगन बिहारी तिवारी की हत्या बेहद गंभीर और अफसोसजनक घटना है। प्रदेश सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के करीब 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉ. बोरा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार को दो लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई। विधायक ने घायल पोते संकल्प तिवारी के इलाज में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को इलाज समेत किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें