फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर फिर चला बुलडोजर

लखनऊ के सआदतगंज स्थित ब्राह्मणी टोला में ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर से मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ने का काम किया गया। वहीं, एलडीए की कार्रवाई को लेकर स्थानीय निवासी अनिल अवस्थी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई से उन्हें संतोष है, लेकिन पीड़ित परिवार को पूरा न्याय तभी मिलेगा, जब आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। अनिल अवस्थी ने कहा कि उनकी योगी सरकार से मांग है कि ट्रिपल मर्डर के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। स्थानीय लोगों ने की सख्त सजा की मांग मकान पर लगातार दूसरे दिन चल रही कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें