मोहम्मदपुर खत्री, कल्याणपुर निवासी नीरज मौर्या (30) ने दो भाइयों पर उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के बाद उसके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन और 20 हजार रुपये भी छीन लिए। विरोध करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।