फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही पीछे की ओर दौड़ा, आठ वर्षीय कृष्णा को रौंदा, मौत

जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में मंगलवार शाम नगर निगम का ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही अचानक तेजी से पीछे की ओर दौड़ पड़ा। करीब 15 से 20 फीट दूर बैठे आठ वर्षीय कृष्णा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी चार वर्षीय बहन अनु भी घायल हो गई। परिजन दोनों को ट्रामा सेंटर, जानकीपुरम ले गए, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। बाराबंकी के मूल निवासी रामू कनौजिया बख्शी का तालाब क्षेत्र के झालउवा में पत्नी गुड्डी और चार बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी स्कूल के पास उनकी कपड़ों में प्रेस करने की दुकान है। उनकी पत्नी घरों में घरेलू काम करती हैं। कृष्णा कक्षा तीन का छात्र था। रामू के मुताबिक, वह सुबह चारों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दुकान पर आ जाते थे। छुट्टी होने पर दोपहर करीब दो बजे बच्चे भी दुकान पर पहुंच जाते थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे चारों बच्चे दुकान के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक गौरव वहां पहुंचा। ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही वह अचानक तेजी से पीछे की ओर भागने लगा। करीब 15 से 20 फीट दूर बैठे कृष्णा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पिछले पहिये की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। पास में मौजूद अनु के पैर में भी चोट आई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त रामू का आरोप है कि उन्होंने शोर मचाकर चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने आवाज अनसुनी कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देख आसपास के लोग दौड़े और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रामा सेंटर में कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन बेटियों का इकलौता भाई था कृष्णा कृष्णा तीन बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद मां गुड्डी और पिता रामू का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के लाडले बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रामू की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें