विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की लखनऊ खंड स्नातक सीट से प्रत्याशी कांति सिंह सोमवार को नामांकन करने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया मंडलायुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल में चल रही है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन छह अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे।