फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ के विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाया हुनर

लालबाग स्थित सहायता प्राप्त लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मॉडलों को देखने के लिए शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दिनेश कुमार जायसवाल ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें