कैसरबाग बस अड्डे पर बुधवार को यात्रियों की संख्या कम और बसें ज्यादा नजर आईं। इस बीच बलरामपुर और गोंडा जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों से बातचीत कर रहे थे और उन्हें जल्द ही संबंधित रूट की बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे थे।