नगर निगम के जोन तीन की टीम ने सोमवार शाम कुर्सी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए दो काउंटर, 10 कैरेट और अन्य सामान जब्त किया गया। अभियान सेंट मैरी हॉस्पिटल से जेनेसिस क्लब मोड़ तक चलाया गया। अतिक्रमण प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही थीं। टीम ने मौके पर अवैध कब्जे हटवाए और दुकानदारों का सामान जब्त किया। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।