लखनऊ के पुराने शहर में पतंगों की खरीदारी के लिए रौनक बढ़ गई है। जमघट को लेकर बाजारों में मोदी और योगी की तस्वीरों वाली पतंगें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन पतंगों को खरीदने के लिए कानपुर से भी लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि पुराने लखनऊ की पतंगबाजी की अलग पहचान है, इसलिए वे यहां से ही पतंग और मांझा खरीदना पसंद करते हैं। कानपुर से पतंग खरीदने पहुंचे प्रतीक सहाय ने बताया कि पुराना लखनऊ पतंगबाजी के लिए मशहूर है। इसी वजह से वह इतनी दूर से यहां पतंग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि सामान पर महंगाई काफी बढ़ गई है, लेकिन त्योहार तो मनाना ही है। ऐसे में कीमतों के बावजूद जमघट की तैयारी के लिए खरीदारी कर रहे हैं।