भाजपा कार्यालय के गेट के सामने 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को शव यात्रा निकालने से रोक दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में एंबुलेंसकर्मियों ने योद्धाओं की तरह काम किया, लेकिन अब ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।