फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छठ पूजा से पहले गोमती की सफाई तेज, कुकरेल नाले का पानी नदी में गिरने से रोका

छठ पूजा को लेकर गोमती नदी के किनारे स्थित घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घाटों की सफाई, मरम्मत और सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही गोमती नदी के पानी को साफ रखने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुकरेल नाले का पानी, जो पहले गोमती नदी में गिरता था, उसे रोक दिया गया है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में व्रती नदी में उतरकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में नदी के पानी को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गोमती किनारे बने विभिन्न घाटों पर सफाई और रखरखाव का काम जारी है। घाटों पर जमा गंदगी हटाई जा रही है और पूजा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। छठ महापर्व लखनऊ में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। रविवार और सोमवार को होने वाले अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें