पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बुधवार को कुकरैल घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे कराने के निर्देश दिए।