लखनऊ में छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। झूलेलाल घाट पर गोमती नदी के किनारे बांस-बल्ली के साथ स्टील की रेलिंग लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से पूजा करने में मदद मिल सके और किसी तरह की दुर्घटना न हो। घाट पर छठ पूजा के लिए वेदियां भी तैयार कर ली गई हैं। कुछ लोग पूजन के लिए वेदियां बनाने में जुटे दिखाई दिए। राजधानी में छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसे देखते हुए घाटों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।