छठ पूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मंडी के आसपास जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।