फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फंदे से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कमरे में अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुरब, हरपालपुर, हरदोई और नरगिस (19) पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई 23 अगस्त से ठहरे हुए थे। दोनों के शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा बयान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें