फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाढ़ में डूबे गांव, स्कूल बंद, ढाई हजार मकान पानी में

दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से टाड़खेड़ा समेत आसपास के गांवों में हालात बिगड़ गए हैं। माध्यमिक विद्यालय समेत तीन निजी स्कूल और एमसी सक्सेना कॉलेज परिसर जलमग्न होने से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रविवार रात से सोमवार शाम तक बाढ़ का पानी दो मीटर से अधिक बढ़ गया।क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक मकान पानी की चपेट में हैं। जेहटा-माल मार्ग पर पानी भरने से यातायात प्रभावित है। प्रशासन और नगर निगम की टीमें 10 से अधिक नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैं।ग्रामीणों ने राहत सामग्री और पीने का पानी समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाया है। जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि नावों के जरिए जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य टीमें भी लगातार जांच और दवा वितरण कर रही हैं। सीएचसी अधीक्षक केडी मिश्रा के अनुसार सैंथा, गुलमी खेड़ा और सुखलाल खेड़ा में 93 घरों में स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि राहत शिविर में 62 लोगों का परीक्षण हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें