बॉन्डेड डॉक्टरों ने वेतन असमानता को लेकर गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को ईको गार्डन भेजा गया। डॉक्टर समान डिग्री, समान सेवा और अलग वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने वेतन में समानता लागू करने की मांग उठाई। कहा कि लंबित एरियर का भुगतान किया जाए। वो ग्रामीण सीएचसी व पीएचसी में सेवाएं दे रहे हैं।