फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अखिलेश का आरोप- दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर यूपी की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तैयारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर (SIR) और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में हार की आशंका से दूसरे राज्यों के लोगों के नाम उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में जुड़वाने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत अन्य राज्यों से लोगों के नाम यूपी की वोटर लिस्ट में शामिल कराने की साजिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को कैसे पता चला कि प्रदेश में एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कट गए हैं, जबकि विपक्ष को इसकी जानकारी तक नहीं है। अखिलेश ने दावा किया कि करीब एक करोड़ पीडीए मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें