फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 13 सितंबर को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ की आत्मसम्मान रैली

Akash Dwivedi Updated Mon, 07 Sep 2026 06:34 PM IST

पारख महासंघ की ओर से 13 सितंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आत्मसम्मान रैली आयोजित की जाएगी। सोमवार को बख्शी का तालाब में प्रेसवार्ता के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य समान, नशामुक्त, अपराधमुक्त और रोजगारपरक शिक्षा की मांग को उठाना है। महासंघ कक्षा छह से पाठ्यक्रम में नशा और अपराध से बचाव से जुड़ी शिक्षा शामिल करने, सरकारी और निजी स्कूलों में समान शिक्षा व यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू करने तथा सरकारी स्कूलों में निशुल्क और रोजगारपरक शिक्षा की मांग करेगा। कौशल किशोर ने दावा किया कि देश में हर साल करीब 20 लाख लोगों की मौत नशे के कारण होती है। उन्होंने क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें