लखनऊ के अमीनाबाद गणेशगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ की पहली डिजिटल झांकी का आयोजन किया गया। इसमें विशाल शिवलिंग पर जलवर्षा के साथ ही बाबा बर्फानी की गुफा को भी दर्शाया गया है। वहीं गोकुल धाम बनाया है और अलग अलग तरह की कई डिजिटल झांकियां सजाई गई है। झांकी के आयोजनकर्ता अनुपम मित्तल ने बताया कि यह आयोजन 4 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक चलेगा और इसमें अनेक तरह के आयोजन किए जाएंगे। इसमें बच्चों के नृत्य से लेकर दही हांडी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।