लखनऊ के ईको गार्डन में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जन सत्याग्रह आंदोलन, धरना एवं प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य बिंदु, केवट, निषाद, कश्यप, राजभर, प्रजापति, बिंद और चौहान जैसी अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराकर आरक्षण कोटा बढ़ाना है। साथ ही, गरीब परिवारों के बच्चों के लिए प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, निःशुल्क कोचिंग, छात्रावास, यूनिफॉर्म और समान शिक्षा प्रणाली की मांग की जा रही है। इस आंदोलन के जरिए पार्टी मिशन 2027 यूपी विधानसभा चुनाव और मिशन 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर रही है। मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को भेजा।