राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा में 1375 युवाओं का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के ऊपर 60 वर्षों तक हुकूमत किया। गांव की तस्वीर कभी नहीं बदली। आज गांवों की तस्वीर बदल गई है। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के घर शौचालय बन गए हैं। हमने गांव के भीतर अपनी आंखों से देखा है, लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं थे। चार करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को आवास देकर और प्रधानमंत्री ने गांधी जी का सपना पूरा किया है।