सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रही वंदे भारत ट्रेन के सामने तीन गायों का झुंड आ जाने से हादसा हो गया। हादसा बख्शी का तालाब क्षेत्र में नंदना क्रॉसिंग से पहले पिलर संख्या 17/3 के पास हुआ। इसमें एक गाय ट्रेन में फंसकर लगभग 500 मीटर तक घिसटती चली गई। इस ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने नंदना क्रॉसिंग से लगभग 50 मीटर आगे लखनऊ की तरफ ट्रेन रुकने पर गाय को ट्रेन से बाहर निकाल दिया। नंदना रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया की ट्रेन यहां पर लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही उसके बाद रेलवे ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन आगे लखनऊ की तरफ गई।