फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कीचड़ को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, छह घायल

लखनऊ में दुबग्गा के सैथा गांव में शनिवार सुबह सड़क पर भरे कीचड़ को लेकर दुकानदार और ऑटो चालक में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक ने करीब 15 साथियों को बुलाकर दुकानदार समेत बीच बचाव करने आए लोगों पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में छह लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सैथा निवासी अग्रज वर्मा के मुताबिक, वह जेहटा रोड स्थित अपनी फैब्रिकेशन की दुकान जा रहे थे। राजू मार्केट के सामने तेज रफ्तार ऑटो से उछला कीचड़ उनके कपड़ों पर पड़ गया। विरोध करने पर चालक ने गालीगलौज की और साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी।घायलों में अग्रज वर्मा, शिवा मौर्या, रिजवान, मनीष यादव, कमरुद्दीन और राहुल गौतम शामिल हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने अभय सोनी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अभय सोनी समेत सौरभ चौरसिया, सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता को पकड़कर शांति भंग में चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें