फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लोहिया पार्क में 'देशज' कार्यक्रम का शुभारंभ, लोककलाओं का संगम, सीएम की मां को श्रद्धांजलि

लखनऊ में सोनचिरैया संस्था की ओर से लोहिया पार्क में भारतीय लोककलाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को मंच प्रदान करने वाले 'देशज' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के लोककलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें सिक्किम का सिंहीछम, महाराष्ट्र का लावणी, गुजरात का भवई, राजस्थान का घूमर और पश्चिम बंगाल का छऊ पुरुलिया नृत्य शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने एक गीत के माध्यम से सभी राज्यों से आए लोककलाकारों और लोकनृत्यों को संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें